- अन्तर्राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का सरगना गिरफ्त में ।
- अवैध हथियार निर्माण में काम आने वाले संयंत्रों सहित संपूर्ण कारखाना पकडा ।
- दो दर्जन से अधिक अवैध पिस्टल,कट्टे एवं 12 बोर जप्त ।
संक्षिप्त विवरण :-दिनांक 07.04.22को मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति करनावद फाटा पर अवैध पिस्टल बेचने लिये खड़ा था । थाना प्रभारी हाटपीपल्या ने अपनी टीम द्वारा घेराबंदी कर व्यक्ति को पकड़ा । पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम जितेन्द्र पिता मोहनलाल विश्वकर्मा (32) निवासी सिवनी फाटा थाना बरोठा का होना बताया । जिसकी तलाशी लेने पर 01 देशी पिस्टल व मैग्जीन में 02 जिंदा राउण्ड मिले । आरोपी द्वारा अवैध शस्त्र खरीदने के पश्चात कई ट्रक चालकों को बेचना बताया । आरोपी जितेन्द्र से पुछताछ पर राजू पिता खेम सिंह सिकलीगर से अवैध शस्त्र खरीदकर अन्य लोगों को सप्लाई करना पाया गया । जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा राजू पिता खेमसिंह सिकलीगर उम्र 50 साल निवासी कालापाठा के घर पर दबिश दी जहा पर अवैध हथियार बनाने का पूरा कारखाना संचालित था । जहां निर्माण मे उपयोग होने वाले सयंत्र इलेक्ट्रानिक ग्राइडंर मशीन, कटर मशीन, हाथ पंखा, छैनी हथोड़ी, आरी व 06 लोहे की छोटी-बड़ी बैरल,तलवार,लोहे का बड़ा छुरा, गुप्ती एवं लोहे का अन्य सामान जप्त किया गया । पुछताछ मे घर के पास जंगल में एक लोहे की पेटी में अवैध आग्नेय शस्त्र छिपाना बताया। वहां से अवैध हथियार जप्त किये गये इस प्रकार कुल 24 अवैध आग्नेय शस्त्र जप्त किये गये। उक्त आरोपी के विरूद्व थाना हाटपीपल्या में अपराध क्रमांक 190/2022 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

तरीका वारदात :- स्थानीय बाजार से सामान खरीदकर अवैध आग्नेय शस्त्र जैसे देशी पिस्टल,कट्टे,12 बोर आदि बनाना एवं इसको सप्लायर के माध्यम से प्रदेश सहित अन्तर्राज्यीय बाजार मे बेचना ।
जप्तशुदा सामग्री :-
क्रमांक | सामग्री | नग | रिमार्क |
01 | रिवाल्वर | 02 | – |
02 | जिंदा राउण्ड | 08 | – |
03 | देशी पिस्टल | 12 | – |
04 | 315 बोर का देशी कट्टा | 05 | – |
05 | 12 बोर के देशी कट्टे | 04 | – |
06 | 12 बोर की बड़ी बेरल वाली बंदूक | 01 | – |
07 | तलवार | 01 | – |
08 | फालिया | 02 | – |
09 | गुप्ती | 01 | – |
गिरफ्तार आरोपी के नाम :- 01.जितेन्द्र पिता मोहनलाल विश्वकर्मा उम्र 32 साल निवासी सिवनी फाटा,थाना बरोठा
02. राजु पिता खेमसिंह सिकलीगर उम्र 50 साल निवासी कालापाठा ।सराहनीय कार्य :- निरीक्षक एसएस मुकाती थाना प्रभारी हाटपीपल्या, टीम विशेष योगदान रहा ।